
शिवपुरी – शहीद के आज़म भगत सिंह के 111वें जन्म दिवस पर शिवपुरी के विभिन्न क्षेत्रों में युवा संगठन A I D Y O की ओर से पुष्पार्पण कार्यक्रम व नुक्कड़ सभाएँ कर भगत सिंह को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लुधावाली, बड़ा लुहारपुर, आदर्श कॉलोनी व नगर पालिका पार्क में पुष्पार्पण कार्यक्रम किया गया जिसमें D Y O के कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों शहरवासियों ने भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी। नगर पालिका पार्क में AIDYO के जिला प्रभारी भूरेलाल लखेरा ने अपने वक्तव्य में कहा कि जिस शोषणहीन समाज के लिए भगत सिंह ने कुर्बानी दी थी, जिसमें इंसान का इंसान के ऊपर से हर तरह का शोषण खत्म हो जाये, धर्म, जाति, सम्प्रदाय के नाम पर कोई भेदभाव न रहे, सभी के लिए, भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा जैसी जीवन की मूलभूत ज़रूरतें उपलब्ध हों, ऐसे आज़ाद देश के लिए क्रांतिकारियों ने शहादत दी थी, लेकिन आज भी देश मे गरीबी, भूखमरी, अशिक्षा, भेदभाव, साम्प्रदायिकता, बेरोज़गारी, जैसी समस्याएं न सिर्फ बरकरार हैं बल्कि लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे मे देश में रहने वाले हर आम नागरिक को जो एक बेहतर समाज चाहता है भगत सिंह के विचारों को जानना और अपने जीवन में लागू करना होगा। शिवपुरी के अन्य साथी रवि कुर्कु,हरि सिंह कुशवाहा, नरेंद्र पल,प्रकाश सिंह बरार, अशोक मौर्य, देवकी जी,श्रुति, रामलखन गुर्जर,बलवीर गुर्जर आदि शामिल हुए।






Be First to Comment