![]() |
| file photo |
शिवपुरी। जिला खनिज अधिकारी सोनल तोमर ने शुक्रवार को अवैध उत्खनन को लेकर कार्रवाई की है। गिट्टी और मुरम अवैध रूप से ले जा रहे दो डंपर व दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की हैं। सभी को देहात थाने पुलिस की सुपुर्दगी में दिया है। जिला खनिज अधिकारी का कहना है कि संबंधित वाहनों के खिलाफ अवैध परिवहन की कार्रवाई कर जुर्माना वसूला जाएगा।




