Press "Enter" to skip to content

दो आरोपी गिरफ्तार, एक अवैध कट्टे के साथ दूसरा लूट के केस में

शिवपुरी। जिले के सुभाषुपरा थाना क्षेत्र अंतर्ग पुलिस ने धाकड़ होटल के पीछे धौलागड़ फाटक से आरोपी परशुराम धाकड़ पुत्र नवाव सिंह धाकड़ उम्र 25 साल निवासी भाहदपुर थाना सुमावली जिला मुरैना के कब्जे से एक लोहे की धारदार छुरी जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 124/18 धारा 25-बी आम्र्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। उक्त आरोपी पर मध्यप्रदेश डकैती अधिनियम एवं भादवि की धारा 392 के तहत माननीय जे.एम.एफ.सी. न्यायालय शिवपुरी में प्रकरण चल रहा है माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारण्ट भी जारी किया गया है उक्त आरोपी को दोनों प्रकरणों में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय शिवपुरी में पेश किया गया।
पुलिस थाना मायापुर द्वारा मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम पायगा से आरोपी पवन पुत्र मोतीलाल लौधी निवासी पायगा के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा मय 1 जिंदा राउण्ड के जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 177/18 धारा 25,27 आम्र्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!