Press "Enter" to skip to content

वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह 1 अक्टूबर से प्रारंभ, छात्र-छात्राओं के लिए रंगोली, क्विज, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित

Image result for वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह
शिवपुरी। वन्यप्राणियों के संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का आयोजन 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2018 तक किया जाएगा। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए रंगोली, स्वच्छता, निबंध, चित्रकला/स्लोगन, क्विज प्रतियोगिताए आयोजित की जाएगी। माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी के मुख्य वनसंरक्षक एवं संचालक ने जिले के शैक्षणिक संस्थाओं के प्राचार्यो से अपील की है कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों के नाम, अभिभावक का नाम, कक्षा एवं स्कूल के नाम सहित सूची इस कार्यालय को 08 अक्टूबर 2018 तक उपलब्ध कराने का कष्ट करें। जिससे समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया जा सके। 
रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन रजत जयंती हॉल वन विद्यालय शिवपुरी में 01 अक्टूबर 2018 को प्रात: 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक, माधव राष्ट्रीय उद्यान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान करबला से सांख्या सागर झील तक एवं गेट नम्बर 14 भूराखोह पर्यटन स्थल पर किया जाएगा। वन्य जीव एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों की रूचि बढ़ाने एवं उनको जागरूक करने के उद्देश्य से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन 03 अक्टूबर 2018 को किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं हाईस्कूल स्तर के छात्र-छात्राओं द्वारा भाग लिया जाएगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 01 में विद्यालय प्रबंधन द्वारा किया जाएगा। बारहवीं स्तर पर विषय ”मौसम परिवर्तन का मानव जीवन का प्रभावÓÓ एवं 10वीं स्तर पर विषय ”ईको पर्यटन से वन्यप्रपाणी संरक्षणÓÓ रहेगा। निंबंध प्रतियोगिता हेतु एक घण्टा निर्धारित है, शब्द सीमा 400 शब्द रहेगी, निबंध पूर्ण रूप से मौलिक होना चाहिए। निबंध लेखन हेतु उत्तर पुस्तिकाएं आदि इस कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। 
इसी प्रकार चित्रकला, स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय क्रामंक-01 में 04 अक्टूबर 2018 को किया जाएगा। तीन विजेताओं के नाम संचालक कार्यालय माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी में 06 अक्टूबर 2018 तक प्रस्तुत किए जाएगें। चित्रकला प्रतियोगिता हेतु हायर सेकेण्ड्री एवं हाईस्कूल स्तर पर विषय ”जल संरक्षण का मानव जीवन पर प्रभावÓÓ, माध्यमिक स्तर पर विषय ”वन्यप्राणी एवं उनका रहवासÓÓ, प्राथमिक स्तर पर आपका प्रिय वन्यप्राणीÓÓ रहेगा। चित्रकला में पेंसिल, रबर, कलर इत्यादि स्वयं साथ में लाना होंगे। ड्राइंग शीट इस कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। उच्चतर माध्यमिक स्तर के प्रतियोगी छात्र-छात्राएं केवल वाटर कलर/आयल कलर का ही उपयोग कर सकेंगे। वन्य जीव संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विषयों पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 05 अक्टूबर 2018 को प्रात: 11 बजे से उत्कृष्ट उ.मा.वि.क्रमांक-01 शिवपुरी में किया जाएगा। प्रतियोगिता केवल उच्चतर माध्यमिक/हाईस्कूल स्तर के छात्र-छात्राओं के लिए ही है। प्रतियोगिता में प्रत्येक विद्यालय से केवल तीन छात्र-छात्राओं की एक टीम भाग ले सकेगी। 
समस्त शैक्षणिक संस्था के प्राचार्यों से अपील है कि अपने विद्यालय से इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम में शामिल छात्र-छात्राओं के नाम 03 अक्टूबर 2018 के पूर्व प्राचार्य उत्कृष्ट उ.मा.विद्यालय क्रमांक 01 शिवपुरी को भेजने का कष्ट करें। नियत तिथि के बाद किसी विद्यालय से प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के नाम शामिल नहीं होंगे। क्विज प्रतियोगिता में विजेता टीम को वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के समापन कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। बर्ड वॉचिंग केम्प सेलिंग क्लब पर 06 अक्टूबर 2018  को प्रात: 06.30 बजे से आयोजित होगा। बर्ड वॉचिंग हेतु रूचि रखने वाले विद्यार्थी एवं नागरिकगण इस बर्ड वॉचिंग केम्प में भाग ले सकते हैं। वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं में मूल्यांकन उपरांत सफल प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार का वितरण वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के समापन समारोह में किया जाएगा। 

छात्र-छात्राओं का कराया जाएगा माधव राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण

वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के उपरांत 30 अक्टूबर 2018 तक शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र-छात्राओं को माधव नेशनल पार्क का नि:शुल्क भ्रमण शिक्षकों एवं गाइड के साथ कराया जाएगा। वाहन की व्यवस्था शैक्षणिक संस्था प्रभारी को करना होगी। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!