Press "Enter" to skip to content

BIG NEWS – नपाध्यक्ष पुत्र सोनू सहित चार पर FIR दर्ज

शिवपुरी। नगर पालिका में चालक के पद पर पदस्थ कर्मचारी विक्रम सिंह यादव के साथ नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह के पुत्र सोनू कुशवाह और रिश्तेदार श्रीलाल कुशवाह सहित तीन अन्य लोगों ने फतेहपुर रोड पर स्थित सरस्वती विद्यापीठ स्कूल के सामने लाठियों से मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने सोनू कुशवाह सहित पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार विक्रमजीत ने पुलिस को बताया कि नपाध्यक्ष का रिश्तेदार श्रीलाल कुशवाह मुरम किसी समाज के व्यक्ति के प्लाट के भराव के लिए पहुंचा रहा था, लेकिन उस समय वह वार्ड 15 में एचओ गोविन्द भार्गव के निर्देश पर मुरम डालने गया था और इसी कारण वह लेट हो गया जिससे नाराज होकर उन सभी लोगों ने मिलकर उसकी मारपीट कर दी। इस मामले में फरियादी ने कोतवाली पुलिस एवं पुलिस अधीक्षक से मामला दर्ज करने के लिए गुहार लगाई। मामले में देर रात्रि पुलिस ने सोनू कुशवाह पुत्र मुन्नालाल कुशवाह, श्रीलाल कुशवाह सहित दो अन्य के खिलाफ भादवि की धारा 353,332,186,294,506,34 आईपीसी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!