Press "Enter" to skip to content

संकुल केन्द्रों की लापरवाही : 1687 अध्यापक नए कैडर की सूची में हुए अपात्र

शिवपुरी। संकुल केंद्रों द्वारा सत्यापन के दौरान बरती गई लापरवाही और जानकारी अपडेशन की प्रक्रिया में खामियों का नुकसान जिले के 1687 अध्यापकों को उठाना पड़ा है। विभाग ने नए कैडर के लिए 6469 अध्यापकों की जो अनंतिम सूची जारी की है उसमें 1687 अध्यापकों को अपात्र बताकर फिलहाल प्रक्रिया से लंबित कर दिया गया है। सूची जारी होते ही इन अध्यापकों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है और इस मामले में दावे-आपत्ति लेने का सिलसिला मंगलवार तक चलेगा, लेकिन सोमवार को ही जिलेभर से करीब 700 अध्यापकों ने डीईओ कार्यालय पहुंचकर लिखित में आपत्ति दर्ज करवा दी है।
विदित हो कि लंबे संघर्ष और तमाम आंदोलनों के बाद अध्यापक से नए कैडर राज्य शिक्षा सेवा में शामिल किए जा रहे जिले के करीब 6800 अध्यापकों की मुसीबत अब भी कम नहीं हो रहीं, नए कैडर के लिए ऑनलाइन फीडिंग, सत्यापन के बाद जिला शिक्षा विभाग ने जो सूची जारी की है उससे जिले के अध्यापकों की नींद उड़ गई। 

250 अध्यापकों के संकुलों ने प्रकरण ही नहीं भेजे

जिले के मुहारी सहित आधा दर्जन संकुल केंद्रों ने तो अपने अधीन कार्य करने वाले 250 अध्यापकों के प्रकरण ही जिला कार्यालय को नहीं भेजे। मुहारी संकुल में 65 अध्यापक ऐसे बताए जा रहे हैं जिनकी फाइलें नहीं भेजी गईं। इसके अलावा कई अध्यापक ऐसे भी हैं जिन्होंने विकल्प और सहमति पत्र तत्समय इसलिए नहीं भरे थे क्योंकि नए कैडर की सेवा शर्तों व वेतनमान का खुलासा नहीं किया गया था उन सभी को भी अपात्र कर दिया गया है।

ये बोले अध्यापक नेता

पूरी प्रक्रिया में अध्यापकों को संकुल केंद्रों की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। संकुल स्तर से तमाम दस्तावेज उन्हें अध्यापकों द्वारा उपलब्ध करवाने के बावजूद गलत जानकारी फीड की गई जिससे सूची में उन्हें अपात्र कर दिया गया।
राजकुमार सरैया, अध्यापक नेता 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!