
शिवपुरी -गांधी जयंती के अवसर पर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी की एनएसएस तथा एनसीसी के स्वयंसेवकों नें संयुक्त रूप से मिलकर महाविद्यालय प्रांगण में सरस्वती वाटिका की साफ सफाई की तथा महाविद्यालय प्रांगण को साफ रखने हेतु शपथ ली। जिसमें एनसीसी के अधिकारी लेफ्टिनेंट गजेंद्र कुमार सक्सेना तथा एनएसएस के इकाई 2 के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. नारायण विश्वकर्मा उपस्थित रहे। जिनके नेतृत्व मेंस्वयंसेवकों ने महाविद्यालय प्रांगण की साफ सफाई की। इस अवसर पर एनएसएस तथा एनसीसी के लगभग 50 स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसएस और एनसीसी के स्वयंसेवक शिवम मित्तल, दीपेश दुबे, विशाल गुप्ता, प्रिंस पंकज, दीप गुप्ता, प्रद्युमन गोस्वामी, निखिल खरे, जैबुननिशा, शिवानी सेन, आशुतोष गुर्जर, विश्वनाथ सिंगल, ऋषभ शेजवार, साहिल कुरेशी, अंदर अफसर अंशुमन, अंडर अफसर अर्पित सेन, अंडर अफसर राजपाल प्रजापति शुभम राठौर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। मध्य निषेध सप्ताह के अंतर्गत आज सभी स्वयंसेवकों ने शपथ ली कि हम किसी भी प्रकार से नशा नहीं करेंगे और ना किसी परिवार के लोगों को करने देंगे और हम आसपास के लोगों को जागृत करेंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ गजेंद्र सक्सेना द्वारा किया गया और अंत में आभार कार्यक्रम अधिकारी प्रो. नारायण विश्वकर्मा ने किया।






Be First to Comment