
लायन्स साउथ ने सेवा सप्ताह के तहत हरिजन छात्रावास में लगाया स्वास्थ्य शिविर, गांधी जयंती पर किया बापू को यादए विश्व शांति रैली का किया आयोजन
शिवपुरी-रोग कोई भी यदि उसका समय पर उपचार नहीं कराया तो वह गंभीर बन जाता है ऐसा ही दंत रोग भी है जिसमें दंत रोग से पीडि़त मरीज यदि समय पर उपचार नहीं कराएगा तो भविष्य में उसे गंभीर रोग का सामना करना पड़ सकता है इसलिए चिकित्सालय परामर्श लें और समय-समय पर दंत चिकित्सा व स्वस्थ शरीर के लिए नियमित चिकित्सा परामर्श जरूर लें। चिकित्सा परामर्श का यह सुझाव और महती जानकारी दी विशेषज्ञ दंत चिकित्सक डॉ.विजय धाकड़ ने जो स्थानीय हरिजन छात्रावास में समाजसेवी संस्था लायन्स व लायनेस क्लब ऑफ शिवपुरी साउथ के तत्वाधान में ‘जुनून सेवा काÓ के तहत मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत आयोजित दंत चिकित्सा शिविर कार्यक्रम के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। इस दौरान दंत चिकित्सा शिविर के मुख्य अतिथि लायन्स साउथ के अध्यक्ष मुकेश जैन खरई के पिता सी.एल.जैन रहेे जबकि विशिष्ट अतिथियों में महिला दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.अपूर्वा जैन रहीं। इसके पूर्व 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर लायन्स व लायनेस साउथ द्वारा विश्व शांति रैली निकाली गई और गांधी पार्क स्थित समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके अलावा सेवा सप्ताह के संयोजक राकेश जैन व लायन्स साउथ अध्यक्ष मुकेश जैन खरई, सचिव जितेन्द्र राणा, कोषाध्यक्ष गिर्राज ओझा व लायनेस साउथ अध्यक्षा श्रीमती स्नेहलता अग्रवाल, सचिव श्रीमती वंदना शिवहरे, कोषाध्यक्ष श्रीमती नीलम बीसानी मौजूद रहे। शिवर में हरिजन छात्रावास में निवासरत 150छात्र-छात्राओं दंत मरीजों का परीक्षण व उचित परामर्श किया गया। इसके अलावा छात्रावास में सेवा गतिविधि के तहत गीता पब्लिक स्कूल के संचालक ला.पवन शर्मा के द्वारा पोर्टेबल माईक एण्ड स्पीकर उपहार स्वरूप भेंट किया गया जबकि दंत रोग शिविर के तहत सेवा करते हुए जेपी माहेश्वरी-श्रीमती सुरेखा माहेश्वरी द्वारा टूथपेस्ट एवं टुथब्रुश प्रदान किए गए। इस दौरान छात्रावास की नेहा जाटव और सविता जाटव के द्वारा सरस्वती वंदना का गायन किया गया जिन्हें प्रोत्साहन स्वरूप 501-501 रूपये की राशि कार्यक्रम संचालक सौरभ सांखला द्वारा भेंट की गई। कार्यक्रम का सफ ल संचालन सौरभ सांखला व आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष गिर्राज ओझा द्वारा व्यक्त किया गया।

इसके अलावा छात्राओं को मोटिवेट करने का कार्य ला.पवन जैन व लायनेस श्रीमती कोमल राणा के द्वारा किया गया और उन्हें मैनेजमेंट एंड लाईफ स्टाईल के रूप में जीने का आईडिया दिया। इस अवसर पर उपस्थित लायन साथियों में अनिल जैन, पीडी सिंघल-श्रीमती शोभा सिंघल, अशोक-श्रीमती स्नेहलता अग्रवाल, मयंक-श्रीमती प्रियंका भार्गव, श्रीमती मोनिका जैन, श्रीमती रूचि जैन, संजीव जैन, डॉ.प्रदीप-श्रीमती नमिता विश्वास आदि सहित अन्य लायन साथी मौजूद थे।







Be First to Comment