Press "Enter" to skip to content

मंत्री यशोधरा राजे का प्रस्ताव केबिनेट में मंजूर, 25 करोड़ खर्च कर MINI SMART CITY बनेगी SHIVPURI

शिवपुरी। मप्र की केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी के विकास के लिए लगातार प्रयासरत रहती हैं। शिवपुरी के क्रम में मंत्री यशोधरा राजे ने शिवपुरी को मिनी स्मार्ट सिटी बनाने का प्रस्ताव भेजा था। कैबिनेट ने शिवपुरी को मिनी स्मार्ट सिटी बनाने पर मोहर लगा दी है। सीवर खुदाई के बाद से बेहद बदहाली झेल रही शिवपुरी के लिए इसे एक बडी सौगात माना जा रहा है। हालांकि अधिकांश लोग इसे चुनाव से पूर्व लिया गया लोक लुभावन फैसला बता रहे हैं क्योकि शिवपुरी में अभी भी पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा तक का प्रबंध नहीं हैं।  मिनी स्मार्ट सिटी बनने से शहर में परिवहन की सुविधा मिलेगी, 24 घंटे बिजली और पानी की भी सुविधा उपलब्ध होगी साथ ही स्वच्छता पर भी ध्यान दिया जाएगा। गरीबों के लिए किफायती आवास सहित बच्चो और बुजुर्गों की सुरक्षा के भी प्रबंध किए जाएंगे।

पार्क व मंदिरों का हो रहा जीर्णोद्धार

शहर में मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा पार्क व मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है जिसके शहर के कई पार्क विकसित किए जा रहे हैं तो वहीं शहर धार्मिक स्थलों को भी नया रूप दिया जा रहा है। खेल मंत्री द्वारा शहर के मंदिरों का जीर्णोद्धार भी कराया गया है जिससे यहां के धार्मिक स्थलों की पहचान अलग बन सकें।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!