Press "Enter" to skip to content

चैक बाउंस में सात वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को पुलिस ने दबोचा

शिवपुरी। करैरा की सुनारी चौकी अंतर्गत रहने वाला भगवत पुत्र हुकुम सिंह रावत उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम अन्दोरा लगातार 7 वर्षों से चेक बाउंस केस में फरार चल रहा था पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की उपरोक्त आरोपी ग्राम अन्दोरा आया हुआ है। पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल चौकी सुनारी प्रभारी उपनिरीक्षक जूली तोमर को उक्त आरोपी को पकडऩे के लिए आदेशित किया गया। सुनारी चौकी प्रभारी ने तत्परता से अपनी टीम के साथ आरक्षक धर्मेंद्र शर्मा, आरक्षक दिलीप खरे, एवं सैनिक इंदर सिंह को साथ में लेकर मुखबिर द्वारा बताई गई जगह पर दबिश देकर 7 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा और न्यायालय पेश किया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!