Press "Enter" to skip to content

एकतरफा प्यार में पागल आशिक ने किया प्यार का इजहार, मना किया तो काट लिया ब्लेड से हाथ, ARREST

शिवपुरी। जिले के खनियांधाना कस्बे में एक 10 वीं की छात्रा के प्यार में एकतरफा पागल शरद पुरोहित निवासी खनियांधाना ने जब छात्रा ट्यूशन जा रही थी तभी उसे रोक कर उसका हाथ पकड़ लिया और अपने प्यार का इजहार करते हुए उसे शादी के लिए प्रपोज कर डाला। शरद की बात सुनकर छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए उसका विरोध करते हुए ऐसा करने से इनकार कर दिया। एकतरफा प्यार में पागल शरण ने अपने ब्लेड से अपने हाथ को कई बार काट लिया। छात्रा तुरंत अपने घर पहुंची और सारा घटनाक्रम अपने घरवालों को बताया। इसके बाद परिजनों के साथ छात्रा खनियांधाना थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर भी कर लिया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!