
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि चौकीदार रामसेवक की हत्या में लिप्त फरारी बदमाश कचनाइया खिसलोनी तिराहे के पास किसी बारदात की नीयत से खड़ा है । पुलिस अधीक्षक ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया एसडीओपी पिछोर आर पी मिश्रा एवम बामौरकलां थाना प्रभारी आर आर तिवारी के मय फोर्स के साथ बताये गये स्थान पर घेराबंदी की तो एक बदमाश तिराहे के पास खड़ा मिला पुलिस गिरफ्त में लेकर तलाशी ली तो एक 315 बोर का कट्टा एवम दो जिंदा राउंड जब्त किये गये धारा 25/27 में गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी महेश पुत्र काशीराम यादव उम्र 25 निवासी कचनाइया खिसलोनी चौकीदार हत्याकांड का फरारी बदमाश है जिस पर हाल में कायम अपराध 228/18 302 का आरोपी था जिस पुलिस अधीक्षक द्वारा एक हजार का इनाम घोषित था। इस हत्याकांड के 10 आरोपी बामौर कलां पुलिस एवम एस डी ओपी मिश्रा द्वारा पकड़कर जेल भेज चुकी है। इस हत्याकांड के दो आरोपी अभी भी फरार है।
इनका कहना है
चौकीदार हत्याकांड के अभी तक 11 आरोपियों को पकडऩे में सफलता मिली है पुलिस अन्य आरोपियों को पकडऩे की कोशिश कर रही जल्द ही तीनो आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। गांव में शांति है और पुलिस फोर्स लगी हुई है।
आरआर तिवारी, बामौरकलां थाना प्रभारी






Be First to Comment