Press "Enter" to skip to content

शमशान भूमि के पास विचरण करता दिखा 5 फीट का मगरमच्छ

Related image
शिवपुरी। रात्रि में नए बस स्टेण्ड के पीछे शमशान भूमि के पास सड़क पर एक 5 फीट लम्बा मगर वहां से गुजर रहे लोगों ने विचरण करते हुए देखा जिसकी सूचना रात्रि में ही वन विभाग के अमले को दी गई। इस दौरान मगर के डर के कारण वहां रास्ता अवरूद्ध हो गया और दोनों ओर लोगों का जमावड़ा लग गया। भीड़ अधिक होती देख मगर वहां स्थित तालाब में चला गया। बाद में जब वन टीम मौके पर पहुंची तो उन्हें ज्ञात हुआ कि मगर पानी में चला गया। इसके बाद वन टीम भी वहां से रवाना हो गई और वहां मौजूद लोग अपने-अपने गतंव्य को चले गए। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!