Press "Enter" to skip to content

ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में अमित शाह की हूंकार, 9 को शिवपुरी आएंगे

पोलोग्राउण्ड में ग्वालियर चंबल संभाग के बूथ अध्यक्षों को करेंगे 
शिवपुरी। विधानसभा चुनाव की घोषणा के पूर्व ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में शंखनाद करने के लिए आ रहे हैं। अमित शाह संसदीय क्षेत्र के शिवपुरी और गुना से अपने कार्यकर्ताओं में जान फूंकेंगे। अमित शाह सबसे पहले 9 अक्टूबर को शिवपुरी आ रहे हैं जहां वह दोपहर 12 बजे पोलोग्राउण्ड में ग्वालियर चंबल संभाग के लगभग 6 हजार बूथ अध्यक्षों से संवाद करेंगे तथा उन्हें जीत की रणनीति से अवगत कराएंगे। अमित शाह के गुना कार्यक्रम की अभी तिथि घोषित नहीं हुई है, लेकिन बताया जाता है कि जल्द ही वह पिछड़ा वर्ग सम्मेलन करने गुना आएंगे। 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के शिवपुरी दौरे की तैयारी के लिए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद प्रभात झा, सांसद और पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश महामंत्री बीडी शर्मा 5 अक्टूबर को शिवपुरी आ रहे हैं जहां वह तैयारियों का जायजा लेंगे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!