फक्कड़ कॉलोनी में निकला 11 फीट का अजगर, पकड़कर नेशनल पार्क में छोड़ा
शिवपुरी। शहर के फिजीकल क्षेत्र स्थित फक्कड़ कॉलोनी में बुधवार-गुरुवार की रात अजगर निगल आया। लोगों की सूचना पर नेशनल पार्क की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने 11 फीट के अजगर को पकड़ा और साथ ले गई। सुबह होने पर अजगर को नेशनल पार्क की सीमा में छोड़ दिया है।