Press "Enter" to skip to content

महाराज! हमें बचाओ, हमारे घर उजड़ रहे हैं

शिवपुरी। महाराज! हमारे क्षेत्र में जमकर जुआ-सट्टा खेला जाता है और हम बर्बाद हो रहे हैं, हमारे पति जुआ सट्टा में रुपए गंवा देते हैं जिसके कारण घर चलाना मुश्किल हो रहा है, यह बात शारदा बाई ने केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया से हाथ जोड़कर कही।
जानकारी के अनुसार विगत दिवस केबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक यशोधरा राजे सिंधिया नगरीय प्रशासन के इएनसी प्रभाकान्त कटारे को पानी की टंकी दिखाने के लिए ठकुरपुरा पहुंची थी इस दौरान शारदाबाई सहित अन्य महिलाएं यशोधरा राजे सिंधिया के पास आ गईं और हाथ जोड़कर कहने लगी कि ठकुरपुरा में जुआ -सट्टा जोरों से चलता है इसे बंद कराओ। केबिनेट मंत्री ने मौके पर उपस्थित एसडीओपी शिवपुरी सुरेन्द्रचंद दोहरे को निर्देशित किया कि जुआ सट्टा बिलकुल बंद कराओ। मेरे क्षेत्र में इस तरह के कार्य नहीं होने चाहिए। या आप सीसीटीवी कैमरे लगवाएं या फिर निगरानी करें जैसे भी हो। इस मौके पर एसडीएम शिवपुरी एलके पांडे, सीएमओ नगर पालिका सीपी राय भी मौजूद रहे।

इनका कहना है

कल पुलिस पार्टी मौके पर गई थी, लेकिन वहां ऐसा कुछ मिला नहीं, पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है, जब भी लोग जुआ-सट्टा खेलते मिलेंगे तो उन्हें पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सुरेन्द्र चंद दोहरे, एसडीओपी शिवपुरी
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!