शिवपुरी। खनियांधाना व दिनारा थाना क्षेत्र में महिला सहित दो ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, वहीं तीसरे की सांप के काटने से मौत। पुलिस ने तीनों ही मामलों में मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के ग्राम चमरौआ में रहने वाले धनीराम पुत्र शिवदयाल साहू उम्र 42 वर्ष ने 3 अक्टूबर की रात्रि करीब 9 बजे अपने घर पर ही फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई, वहीं खनियांधाना के ही गूडर में रहने वाले धनीराम पुत्र गिरधारी जाटव उम्र 60 वर्ष को कल सुबह 4 बजे सांप ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि दिनारा थाना क्षेत्र के सहरया में रहने वाली भागो बाई पत्नी रामचरन पाल उम्र 60 वर्ष ने अपने खेत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मृतकों ने किन कारणों के चलते आत्महत्या की है।







Be First to Comment