Press "Enter" to skip to content

14 हजार की अवैध शराब के आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की ग्राम कलयाणपुरा चैकी सुनारी थाना करैरा में अवैध शराब बेची जा रही है पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल चौकी प्रभारी सुनारी उनि. जूली तोमर को आदेशित किया कि कार्यवाही कर तत्काल मुझे अवगत करावें, सूचना पर से चैकी प्रभारी सुनारी द्वारा तत्परता से अपनी टीम के साथ आर. धर्मेंद्र शर्मा ,आर. दिलीप खरे, एवं सैनिक इंदर सिंह को साथ में लेकर मुखबिर द्वारा बताई गई जगह पर दबिश देकर एक आरोपिया सुष्मिता पत्नी कलुआ कंजर उम्र 25 साल निवासी मौजा गान्धारी ग्राम साकनी भितरवार ग्वालियर के कब्जे से हाथ भट्टी की कच्ची शराब कुल 70 बल्क लीटर कीमत 14000 रू की जप्त कर आरोपिया के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आब. एक्ट के तहत कायमी कर गिरफ्तार किया गया। सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!