Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी सिंधिया का गढ़ नहीं, केवल निर्वाचन क्षेत्र है: प्रभात झा

हम अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे, गठबंधन तो कमजोर लोग करते हैं
शिवपुरी। शिवपुरी प्रवास पर आए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद प्रभाज झा ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि शिवपुरी-गुना को ज्योतिरादित्य सिंधिया का गढ़ नहीं कह सकते, केवल यह उनका निर्वाचन क्षेत्र है, यहां से तो उन्हें हार मिली है और भाजपा को जीत। श्री झा ने कहा कि भाजपा प्रदेश में विकास के मुद्दे पर मिशन 2018 को फतेह करेगी और मप्र में 200 के आंकड़े को पार करेगी। भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ेगी, हमें गठबंधन की आवश्यकता नहीं है, गठबंधन तो कमजोर लोग करते हैं। कोलारस, मुंगावली उपचुनाव की हार पर श्री झा ने कहा कि यह तो कांग्रेस की सीटें थी इसलिए वह जीत गए। 

कई सवालों के जबाव से जाड़ा पल्ला

पत्रकारवार्ता के दौरान जब श्री झा से पूछा गया कि करैरा के पूर्व विधायक रमेश खटीक के पुत्र पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ तो इसमें आपकी क्या राह है। इस पर श्री झा ने जानकारी न होने की बात कही, वहीं जब उनसे पूछा गया कि मंत्री यशोधरा राजे भाजपा संगठन से नाराज चल रही है और वह भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान चली गईं तो उनका कहना था हमें तो ऐसा कुछ नहीं दिखता यह सब तो आप लोगों को ही दिखता है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!