Press "Enter" to skip to content

तीन मित्रों ने नाबालिग को बंधक बनाकर किया बलात्कार

Related image
शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम छिरवाया में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी 16 सितम्बर को अपने खेत जार रही थी तभी रास्ते में उसे आरोपी कल्ला लोधी निवासी पायगा अपने दोस्त रामदिवास और रामकिशन के साथ आ धमका और नाबालिग को पकड़कर अपनी बाइक पर बिठाकर पायगा गांव ले गए,जहां आरोपियों ने नाबालिग को बंधक बनाया और कल्ला लोधी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर गांव के बाहर छोड़कर भाग गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कल्ला ने धमकी दी कि यदि किसी को इसके बारे में बताया तो जान से मार दूंगा। डर की वजह से पीडि़ता ने किसी को कुछ नहीं बताया और शुक्रवार को थाने पहुंचकर सारी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ धारा 363, 342, 376, 34 ताहि 3/4 पास्को एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!