Press "Enter" to skip to content

पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी।
पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की ग्राम मडवासा मेघोनाबड़ के रास्ते पर एक व्यक्ति अवैध हथियार लिए घूम रहा है पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल थाना प्रभारी इंदार उनि. कमल किशोर गोयल को आदेशित किया कि कार्यवाही कर तत्काल मुझे अवगत करावें, सूचना पर से थाना प्रभारी इंदार द्वारा तत्परता से अपनी टीम को साथ में लेकर मुखबिर द्वारा बताई गई जगह पर दबिश देकर एक आरोपी राजीव पुत्र मिथिलेश यादव उम्र 34 साल निवासी ग्राम मढ़वासा के कब्जे से एक देशी पिस्टल मय 2 जिदा राउण्ड के जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रं. 188/18 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!