
शिवपुरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष के रूप में गिर्राज शर्मा ने सफलतापूर्वक अपना एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर लिया है। श्री शर्मा को नगर के सभी पदाधिकारियों ने बधाइयां देते हुए माधव तक चौराहे पर बैनर, भाजपा के झंडे, बड़े हार, मिठाईयां, आतिशबाजी चलाकर तथा नारेबाजी के साथ जश्र मनाया। कार्यक्रम की रूपरेखा महामंत्री सोनू कुशवाह और नगर उपाध्यक्ष दीपक राठौर द्वारा तय की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान को आमंत्रित किया और श्री शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को टीम के रूप में साथ कार्य करने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि अब तक आप सभी युवाओं का सहयोग मुझे प्राप्त होता रहा है और आशा करता हूं आगे ही यह सहयोग अनवरत रूप से प्राप्त होता रहेगा। आप सभी के सहयोग से ही हम संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उक्त जानकारी युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी आशीष सेन से प्राप्त हुई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर उपाध्यक्ष सूरज बंसल, आशीष सेठ, सागर यादव, राजा यादव, सूरज मिश्रा, ऋषभ जैन, शुभम गुप्ता, आकाश राठौर, संजय राठौर, अंकुर शर्मा, प्रभात झा, प्रियम कुशवाह, दीपक कुशवाह सहित युवा मोर्चा नगर के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।






Be First to Comment