
अग्रवाल समाज की नींव थे महाराजा अग्रसेन : उप पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल
शिवपुरी- एक ईंट और एक रूपया देकर समाज संगठन की जिस भावना को महाराजा अग्रसेन प्रदर्शित किया था आज वह ईंट और एक रूपया ही हमारे अग्रेज महाराजा अग्रसेन से ही अग्रवाल समाज की नींव है जिन्होंने सदैव समाज कल्याण का कार्य किया, महाराजा अग्रसेन जैसा आदर्शमयी और प्रजा का हित चाहने वाले राजा बहुत ही विरले होते है जिन्हेांने एक ईंट-एक रूपया देकर लोगों को बसाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है उनके आदर्शो से प्रेरणा लेकर हमें भी अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए। उक्त विचार प्रकट किए अग्रवाल समाज की प्रतिभा उप पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल ने जो स्थानीय मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला प्रांगण में मध्यदेशीय अग्रवाल समाज द्वारा मनाए जा रहे महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। इस दौरान अतिथिद्वय का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और दीप प्रज्जवलन व श्री महाराजा अग्रसेन की महाआरती के साथ अग्रसेन जयंती समारोह का रंगारंग शुभारंभ हुआ। इस दौरान मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष निर्मल कुमार गुप्ता व अग्रसेन जयंती समारोह के प्रधान संयोजक अजीत अग्रवाल ठेईया सहित सह संयोजक राजीव जैन, वरि.उपाध्यक्ष पदमचंद जैन, उपाध्यक्ष श्याम गुप्ता (चैनू), महामंत्री एड.सतीश मंगल, सहमंत्री अमित बिन्दल, कोषाध्यक्ष ललित मोहन गोयल सोनू, प्रचार मंत्री अरिहन्त जैन आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक संयोजक चौधरी हरिओम जैन ने किया। अतिथिद्वयों के समक्ष रंगारंगा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी समाज के होनहार युवक-युवतियों द्वारा दिए गए। जिसमें रात्रि 9 बजे से रैंप शो कार्यक्रम के साथ मिस्टर एण्ड मिसेज अग्रवाल की परफॉर्मेंन्स की शानदार प्रस्तुतियंा दी गई जो आकर्षण का केन्द्र रही और लोगों ने उत्साह के साथ इस कार्यक्रम का सपरिवार शामिल होकर आनन्द लिया।

बने गोलगप्पे और सजाई रंगोली
महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह कार्यक्रम में दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत अग्रवाल महिला समिति द्वारा गोलगप्पे खाओ जूनियर-सीनियर वर्ग में प्रतियोगिता, अग्रवाल महिला मित्र मण्डल द्वारा रंगोली सजाओ प्रतियोगिता (सुहाग के सामान से), म.प्र. अग्रवाल महिला महासभा द्वारा प्रांतीय नृत्य प्रतियोगिता 15 वर्ष से अधिक के लिए प्रांत अनुसार वेशभूषा, प्रश्रोत्तर, नृत्य व अंत में रात्रि के समय अग्रवाल बेस्ट ड्रामेबाज प्रतियोगिता अग्रवोल फ्रेण्ड्स क्लब द्वारा आयोजित की गई जिसमें थीम कार्टनिस्ट 5 से 10 वर्ष के लिए व थम बॉलीवुड 11 से 15 वर्ष के लिए हुई। जिसमें बड़े उत्साह के साथ बच्चों ने भाग लिया।
कल निकलेगी अग्रवाल एकता वाहन रैली
महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर कार्यक्रमों की श्रृंखला में कल 7 सितम्बर को प्रात: 8 बजे मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला से अग्रवाल समाज एकता वाहन रैली संयोजक म.प्र.अग्रवाल महासभा शिवपुरी के तत्वाधान में निकाली जाएगी, इसके अलावा इसी दिन प्रात: 10 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, दोपहर के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में डिस्पोजल से विंड चाईम्स बनाना, व्यंजन प्रतियोगिता, मिरर इमेज (स्वयं की परछाई बनकर आना), हाऊजी व अग्रवाल बेस्ट डांस जोड़ी(पारिवारिक रिश्तों पर) का आयोजन सायं 7 बजे से किया जाएगा।
8 सितम्बर को वरिष्ठजनों एवं सहयोगी संस्थाओं का होगा सम्मान
मध्यदेशीय अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में भाग लेने वाले प्रतिभागियों और वरिष्ठजनों व सहयोगी संस्थाओं का सम्मान 8 सितम्बर को सायं 7बजे से गांधी पार्क मैदान में किया जाएगा, इसी दिन विशेष प्रस्तुति भी बाहर से आए कलाकारों द्वारा रात्रि 8:30 बजे से दी जाएगी जबकि इसके पूर्व दोपहर के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा जिसमें फायर लैस कुकिंग, पुराने फिल्मों गानों पर नृत्य, स्मार्ट दीदी आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
एक शाम महाराजा अग्रसेन के नाम भजन संध्या 9 सितम्बर को
धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला में 9 सितम्बर को एक शाम महाराजा अग्रसेन के नाम भजन संध्या का आयोजन स्थानीय गांधी पार्क मैदान शिवपुरी में होगा जहां बॉम्बे-दिल्ली से पधारे हुए कलाकारों द्वारा भजन एवं मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा दोपहर के समय सांस्कृति कार्यक्रमों में गाना पहचानो प्रतियोगिता, बरसो रे मेघा रे बरसो, महिलाओं के लिए फैंसी डे्रसप्रतियोगिता का आयोजन भी होगा।
10 सितम्बर को मनेगी महाराजा अग्रसेन जयंती
पांच दिवसीय कार्यक्रमों में रंगारंग सांस्कृतिक, सामाजिक एव धार्मिक आयेाजनों के पश्चात 10 सितम्बर को मध्यदेशीय अग्रवाल समाज द्वारा बड़े उत्साह के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई जाएगी जिसमें प्रात: 6:30 बजे प्रभातफेरी मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला से निकाली जाएगी, जबकि प्रात: 11 बजे महाराजा अग्रसेन जी की महाआरती एवं सहभोज कार्यक्रम गांधी पार्क मैदान में होगा। इसी दिन सायं 6 बजे से भव्य शोभायात्रा चल समारोह मध्यदेशीय अग्रवाल समाज द्वारा निकाला जाएगा जो अग्रवाल धर्मशाला से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला पर ही संपन्न होगा। अंत में आरती, प्रसाद वितरण एवं रंगारंग आतिशबाजी चलाई जाएगी।






Be First to Comment