
शिवपुरी। अग्रवाल समाज में पहली बार इतने बड़े स्तर से मनीष बंसल के संयोजन में मिस्टर और मिसेज अग्रवाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जहां विजेता प्रतिभागियों को पुस्कार देकर खिताब से नवाजा गया। वहीं कुछ प्रतिभागियों की आर्कषक वेशभूषा और रैंप पर चलने के अंदाज ने निर्णायकों सहित मौजूदा दर्शकों को खासा प्रभावित किया। आयोजन के दौरान मिसेज इंडिया में भागीदारी कर चुकीं दीपा सूर्या भार्गव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने अंदाज से सभी को लुभाया और कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं शिवपुरी जैसी जगह पर आयोजित हो रही हैं, यह बड़ी बात है। इन प्रतिभागियों की मदद मैं यदि फैशन शो में आगे बढऩे में कर सकी तो यह मेरे लिए गौरव की बात होगी।
रैंप पर कैट वॉक के बाद एक प्रतिभागी ने पूछा तो शैलेष गर्ग ने जवाब देते हुए कहा कि मेरे पिता ने बेटे-बेटी में अंतर नहीं किया। बेटे जैसा काबिल बनाने का ख्बाब देखा इसलिए मेरा नाम बेटों जैसा रखा। आप मेरे नाम पर नहीं जाइए, मेरा टैलेंट देखिए… शैलेष का यह जवाब सुनकर निर्णायकों ने उसे मिस अग्रवाल के खिताब से नवाज दिया। मिसेज अग्रवाल दीपा गुप्ता चुनीं गईं और मिस्टर अग्रवाल राजेश गोयल बने। जूनियर प्रतिभागियों में मयंक ठेइया और अंकुसी जैन चुने गए।







Be First to Comment