Press "Enter" to skip to content

महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव-धूमधाम से निकाली एकता वाहन रैली

शिवपुरी। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज 7 सितम्बर को प्रात: 8 बजे मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला से अग्रवाल समाज एकता वाहन रैली संयोजक म.प्र.अग्रवाल महासभा शिवपुरी के तत्वाधान में निकाली। इस दौरान मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष निर्मल कुमार गुप्ता व अग्रसेन जयंती समारोह के प्रधान संयोजक अजीत अग्रवाल ठेईया सहित सह संयोजक राजीव जैन, वरि.उपाध्यक्ष पदमचंद जैन, उपाध्यक्ष श्याम गुप्ता (चैनू), महामंत्री एड.सतीश मंगल, सहमंत्री अमित बिन्दल, कोषाध्यक्ष ललित मोहन गोयल सोनू, प्रचार मंत्री अरिहन्त जैन आदि शामिल रहे।
इसके अलावा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, दोपहर के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में डिस्पोजल से विंड चाईम्स बनाना, व्यंजन प्रतियोगिता, मिरर इमेज (स्वयं की परछाई बनकर आना), हाऊजी व अग्रवाल बेस्ट डांस जोड़ी(पारिवारिक रिश्तों पर) का आयोजन किया, वहीं सायं 7 बजे से किया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!