शिवपुरी। बैठक का संबोधित कर रहे राजेन्द्र निगम ने एक उदाहरण के माध्यम से बताते हुए कहा कि एक भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता द्वारा वर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी को फोन लगाकर कहा कि भाई साहब आप कहा हैं जिस जिलाध्यक्ष का कहना था कि में तो दिल्ली हूं लेकिन थोड़ी देर बाद उन्हें वह यशवंत जैन व अशोक श्रीवास्तव दोनों घूमते-घूमते झांसी तिराहा की ओर निकले तो उन्हें जिलाध्यक्ष जी मिल गए जिस पर उन्होंने कहा कि भाई साहब आप तो अभी पांच मिनिटि पहले दिल्ली थे। इससे बड़ी झूठ क्या होगी। वहीं भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री प्रभाकर लवंगीकर ने संबोधित करे हुए कहा कि आज हमें अपने लोगों द्वारा उपेक्षित किया जा रहा हैं। उन्होंने संगठन मंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे अपना काम ईमानदारी नहीं कर रहे संगठन मंत्री का कार्य होता है कि अपने एक-एक कार्यकर्ता को जानें-पहचानें और समय-समय पर पार्टी की गतिविधियों से अवगत करायें। लेकिन जिले में इस तरह का कार्य नहीं किया जा रहा इससे कार्यकर्ता असंतुष्ट हैं। हमें भाजपा से कोई विरोध नहीं हैं क्योंकि भारतीय जनता पार्टी तो हमारी मां है हम उसका क्या विरोध कर पायेंगे। बैठक को वरिष्ठ कार्यकर्ता रामदयाल जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें हम पार्टी के कर्तव्य निष्ठ कार्यकर्ता हैं क्योंकि जनसंघ से लेकर जनता पार्टी और जनता पार्टी से अब भारतीय जनता पार्टी तक पहुंचाने में इन सभी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान हैं। लेकिन कल के नए-नए कार्यकर्ता आकर संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर विराजमान हो गए हैं और हम से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं दरकिनार कर दिया गया हैं। इससे बड़ी और क्या अवहेलना होगी।







Be First to Comment