Press "Enter" to skip to content

नल कनेक्शन तोड़ने को लेकर हुआ विवाद

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के छोटा लुहारपुरा में कल दोपहर एक युवक ने अपने पड़ोसी का नल कनेक्शन तोड़ दिया जिसे लेकर दोनों पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया जिस पर आरोपी ने फरियादी के साथ गाली गलौच कर उसे जान से मारने की धमकी दे दी जिसकी शिकायत पीड़ित ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 427, 294, 506 के तहत कायमी कर ली है। 
जानकारी के अनुसार पवन पुत्र भरोसीलाल रजक का नल कनेक्शन आरोपी शान पुत्र राजू खान निवासी छोटा लुहारपुरा के घर के पास से गुजरा था जिसे आरोपी ने ईर्ष्यावश तोड़ दिया जिस पर पीड़ित पवन ने आरोपी से उसका नल कनेक्शन तोड़ने को लेकर बात की तो आरोपी ने उसे गालियां देकर वहां से भगा दिया और उसे धमकी दी कि अगर उसने उक्त कनेक्शन जुड़वाने का प्रयास किया तो वह उसे जान से मार देगा। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!