– बिना हस्ताक्षर किए वापस लौटाया
– पुरानी तारीख में ट्रांसफर लिस्ट पर दस्तखत करवाना चाहते थे वन विभाग के वरिष्ठ अफसर
शिवपुरी। आचार संहिता लगने के बाद भी पुरानी तारीख पर स्थानांतरण आदेश जारी कराने की कोशिश के एक मामले में वन विभाग के एक वरिष्ठ अफसर को प्रभारी मंत्री रुस्तम सिंह की फटकार लगी है। सूत्रों ने बताया है कि सोमवार को वन विभाग के एक वरिष्ठ अफसर अपने विभाग के 40 कर्मचारियों की ट्रांसफर लिस्ट लेकर प्रभारी मंत्री से बैक डेट में हस्ताक्षर करवाने के लिए पहुंचे थे, लेकिन प्रभारी मंत्री ने वन विभाग के इस अफसर को फटकार लगाते हुए वापस लौटा दिया। सूत्रों ने बताया है कि वन विभाग में 40 से अधिक मैदानी कर्मचारियों के पिछले दिनों स्थानांतरण नियम विरुद्ध तरीके से कर दिए गए। जिस पर प्रभारी मंत्री की अनुशंसा नहीं ली गई है। स्थानांतरण सूची को तैयार करने के पीछे लेनदेन की चर्चा भी जोरों पर है। अब आचार संहिता लग जाने के बाद सूची को लेकर वन विभाग के अफसर फस गए हैं और वह प्रभारी मंत्री से बैक डेट में उस सूची पर हस्ताक्षर कराने की तैयारी में थे लेकिन प्रभारी मंत्री की ना के बाद अब मामला उलझ गया है।







Be First to Comment