CCTV कैमरे के पोल में ट्रक सवार ने मारी टक्कर

शिवपुरी। फिजिकल थाना क्षेत्र के तहत खिन्नाी नाका शिवपुरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे लगे पोल में बीते रोज रात के समय एक ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना में पोल टूट गया और सीसीटीवी कैमरा भी खराब हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।