Press "Enter" to skip to content

रात के अँधेरे में घर में घुसा पड़ोसी और महिला के साथ कर दी छेड़छाड़

शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम भड़ौता में पड़ोस में रहने वाले युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादिया की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। भड़ौता की रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते रोज वह अपने घर पर रात के समय सो रही थी। परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे, तभी पड़ोस में रहने वाला रामगोपाल लोधी निवासी ग्राम भड़ौता और दरबाजा खोलकर कमरे के अंदर आकर छेड़छाड़ करने लगा। महिला के चिल्लाने पर युवक वहां से भाग गया। इसके बाद महिला ने परिजनों को घटनाक्रम के बारे में बताया और थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!