Press "Enter" to skip to content

सात लापरवाह आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय राजसात

शिवपुरी। महिला व बाल विकास विभाग नरवर द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर 7 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं व मिनी कार्यकर्ताओं को दिए गए कारण बताओ नोटिस का संतोषजनक जवाब न होने के कारण मानदेय राजसात करने की कार्रवाई की गई है। मानदेय राजसात किए गए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं व मिनी कार्यकर्ताओं में वार्ड नम्बर 7 नरवर कु.हेमलता वर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता काशीपुर आरती, वार्ड नम्बर 7 नरवर की सहायिका हंसमुखी कोली, मुढैनी की सहायिका खिलन, दावरभाट-1 की सहायिका सरोज खंगार, पपरेडू की सहायिका मालती रावत, नयागांव की सहायिका सरोज जाटव का जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर संबंधितों का 7-15 दिवस का मानदेय राजसात करने की कार्रवाई की गई है। परियोजना अधिकारी अनीता श्रीवास्तव द्वारा बताया गया है कि पर्यवेक्षकों द्वारा लगातार सघन निरीक्षण किए जा रहे है। उसी क्रम में निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लगतार लापरवाही करने व आंगनबाड़ी बंद पाए जाने पर उन्हें सेवा से पृथक करने की कार्रवाई की जा रही है। कार्यकर्ताओं को मुख्यालय पर रहकर कार्य करने के निर्देश दिए गए है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!