
शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मुहारीकलां में रहने वाली 37 वर्षीय विवाहित महिला का गांव का ही रहने वाला दिनेश पुत्र नंदराम केवट 7 जुलाई 2018 को तमंचे की दम पर अपहरण कर ले गया। आरोपी महिला को तीन महीने तक अपनेचंगुल में रखकर दुष्कर्म करता रहा। किसी तरह भागकर घर आई महिला ने मंगलवार को परिजनों के साथ थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी दिनेश पुत्र नंदराम केवट निवासी मुहारीकलां 7 जुलाई को बाइक से आया। उस समय वह घर पर अकेली थी और आरोपी ने कट्टा अढ़ाया और डरा धमकाकर बाइक पर बिठाकर साथ ले गया। आरोपी ने दतिया जिले के मूढरा गांव के पास जंगल में रखा और उसके बाद घुटाई ले गया। कमलापुर गांव में भी उसे रखकर दुष्कर्म करता रहा। एक दिन अछरौनी गांव आए तो वह 8 अक्टूबर को किसी तरह चंगुल से छटकर अपनी ससुराल आ गई। वहीं परिजन ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने पति के साथ मंगलवार को थाने आकर आरोपी दिनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 366, 506 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।






Be First to Comment