
शिवपुरी। जेएमएफसी कोलारस मोनिका आध्या की न्यायालय में मारपीट के जुर्म में आरोपित को न्यायालय उठने की सजा से दंडित किया है। 1 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। मामले में शासन की ओर से पैरवी एनके अग्रवाल सहायक जिला अभियोजन अधिकारी द्वारा की गई। अभियोजन के अनुसार 7 मार्च 2018 को दिन के करीब 3 बजे फरियादिया अपने घर पर गाय का दूध निकाल रही थी, तभी उसका दामाद राजेश पाल आया और पुरानी रंजिश को लेकर फरियादिया को गंदी-गंदी गालियां और लाठी से मारपीट कर दी। घटना में महिला घायल हो गई। कोलारस थाने में शिकायत दर्ज करवाई, जहां पुलिस ने मामले में जांच कर चालान न्यायालय में पेश किया, जहां सुनवाई के बाद आरोपित को सजा सुनाई गई।






Be First to Comment