
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोग ग्राम पनिहारा के जंगल में फोरेस्ट रेंज के पास जुआ खेल रहे है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर को आदेशित किया गया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करायें इस पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा एस.डी.ओ.पी. पिछोर आर.पी. मिश्रा के निर्देेशन में थाना खनियाधाना से उनि रवि गुप्ता एवं थाना मायापुर से उनि अशोक शर्मा, सउनि एस.के. पाठक, आर. गौरव पाल, आर. शिवराज एवं थाना पिछोर से उनि अंशुल गुप्ता, उनि मुकेश दुबोलिया, आर. गणेश शंकर मांझी, आर. मलखान गुर्जर के मुखबिर द्वारा बताए स्थान फोरेस्ट रेंज के पास रोड से लगभग 2.5 कि.मी. अंदर दबिश देकर 03 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा नाम पता पूछने पर अरूण पुत्र रामस्वरूप झा नि. करैरा, उमेश पुत्र प्रकाश साहू नि. खनियाधाना, शिवचरण पुत्र संतोष पाल नि. भौंडन थाना खनियाधाना बताया जिनके कब्जे से नगद 1लाख 40 हजार 100 रू., तीन मोबाइल फोन तथा एक मोटर साइकिल कुल मसरूका 2,01,600 रूपये कीमती मौके से विधिवत जप्त की, तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।






Be First to Comment