पूर्ण कामेश्वरी मंदिर पर रात्रि जागरण 13 को, दिल्ली से आए कलाकार बांधेंगे समां

शिवपुरी। जिलेभर में शारदे नवरात्रि पर्व की धूम चल रही है और यह धूम सुबह से लेकर देर रात तक देखी जा सकती है जगह-जगह मैया के भंडारे लंगर और जागरण चल रहे हैं इसी क्रम में शनिवार  13 अक्टूबर को मां पूर्ण कामेश्वरी  मैया जल  मंदिर रोड पर मैया के दरबार में रात्रि जागरण का आयोजन भक्त मंडल द्वारा रखा गया है यह रात्रि जागरण दिल्ली से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा जिसमें भजन गायन के अलावा भगवानों की सुंदर झांकियों का प्रस्तुतीकरण भी कलाकारों द्वारा किया जाएगा मां पूर्ण कामेश्वरी भक्त मंडल द्वारा समस्त धर्म प्रेमी जन बंधुओं से रात्रि जागरण में उपस्थित होकर धर्म लाभ उठाने  का आग्रह किया गया है।