
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर को जर्ये मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम मिहावरा थाना सीहोर में एक व्यक्ति अवैध शराब बेचने के उद्देश्य से लिये खड़ा है सूचना पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर को आदेशित किया गया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करायें इस पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा एस.डी.ओ.पी. करैरा रत्नेश सिंह तोमर के निर्देेशन में थाना प्रभारी सीहोर द्वारा मय बल के मुखबिर द्वारा बताए स्थान शासकीय प्राथमिक विद्यालय के पीछे ग्राम मिहावरा में एक व्यक्ति को पकड़ा जिसका नाम पता पूछने पर मलखान पुत्र हरिराम जाटव 30 साल नि. ग्राम मिहावरा का होना बताया जिनके कब्जे से कुल 60 लीटर कच्ची शराब कुल कीमती 6000 रू. मौके पर विधिवत जप्त की गयी, आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।






Be First to Comment