युवक की नहर में तो मासूम की तालाब में डूबने से मौत

शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र में युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई, वहीं बैराड़ थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग की कायमी कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार नरवर कस्बे के वार्ड क्रमांक 13 के पुराना पोस्ट ऑफिस के पास रहने वाला धर्मेन्द्र पुत्र नारायणदास जाटव उम्र 45 वर्ष बुधवार की रात्रि करीब 1 बजे मलखान कुशवाह के घर के पास आरबीसी नहर नंबर 9 ग्राम मौजपुर में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम रामाबाई में रहने वाला 8 वर्षीय मासूम विशाल पुत्र धीरा रावत कल दोपहर डेड हाउस के पास स्थित तालाब में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई।