Press "Enter" to skip to content

जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव विवाद में आरोपी पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित सात ने किया सरेंडर

शिवपुरी। 9 मार्च 2015 को पोहरी में जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान भाजपा एवं कांग्रेस पार्टी नेताओं के बीच में हुई तोडफ़ोड़ और फायरिंग में आरोपी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य विवेक पालीवाल, जनपद सदस्य अवतंश जैन, भाजपा नेता कमलेश तिवारी, भटनावर सरपंच अरुण शर्मा, पूर्व सरपंच टोरिया रघुवीर शर्मा और अतरौआ निवासी अरविंद शर्मा गुरुवार की सुबह पोहरी थाने पहुंच गए और सरेंडर कर दिया। पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय लेकर पहुंची। न्यायालय ने सभी को जेल भेज दिया है। 

प्रद्युम्न वर्मा सहित अन्य भी हैं आरोपी

यहां उल्लेख करना प्रासांगित होगा कि इसी मामले में कांग्रेस के प्रद्युम्न वर्मा सहित अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज है। इस मामले में अभी 15 से ज्यादा आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। बताया जाता है कि जिन लोगों ने गुरुवार को थाने पहुंचकर सरेंडर किया है, उनमें से कुछ लोग हाईकोर्ट ग्वालियर की डबल बैंच से अग्रिम जमानत लेकर आए थे। मामले में सीआईडी द्वारा जांच की गई थी। जांच डायरी पोहरी थाने पहुंचने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाना थी। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद चालान न्यायालय में पेश किया जाएगा। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!