Press "Enter" to skip to content

चुनावी रंजिशन चार वर्षीय मासूम की हत्या! वारदात से पहले पुलिस को लगाया फोन, कहा-पहले लिखाओ रिपोर्ट, पिता का आरोप

शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बैधारी में कल रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में एक चार वर्षीय मासूम निष्कृत जाटव की मौत हो गई। मृतक के पिता मेहरबान जाटव का आरोप है कि उसकी धनीराम यादव से चुनावी रंजिश चल रही थी और उन्होंने मुझे धमकी उठाने की धमकी थी। जब मुझे पता चला कि वह लोग आ रहे हैं तो मैंने पोहरी थाने में फोन करके बताया, लेकिन पुलिस का कहना था कि पहले थाने में रिपोर्ट लिखाओ। मेहरबान ने बताया कि जैसे ही मेरी बाखर में धनीराम यादव, अवतार यादव, बबलू यादव, दिनेश, बंटी यादव आए तो मैं भाग गया और मेरे बेटा निष्कृत घर में ही सो रहा था। इसके बाद मुझे पता नहीं कि उन लोगों ने कैसे मेरे बेटे मार दिया। मेहरबान ने बताया कि यादवों से उसकी वोटों को लेकर रंजिश चली आ रही थी। 

किस-किस को बताऊं सबको मालूम है- टीआई पोहरी

मर्ग की कायमी कर ली है। पिता का कहना है कि मेरा मुंहबाद हुआ था इसके बाद मैं दौड़कर घर के एक कोने में छिप गया इसके बाद पता नहीं कैसे मेरे बेटे को मारा। इसके बाद यह कहते हुए फोन काट दिया कि किस-किस पत्रकार को बताऊं सबको पता है किसी और से पूछ लो।
सुरेन्द्र सिंह सिकरवार, टीआई पोहरी
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!