गुंजारी नदी के गड्ढे में डूबने से बालिका की मौत

शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम राजापुर में रहने वाली 14 वर्षीय सोनम पुत्री राजू कुशवाह कल सुबह के समय शौच के लिए गुंजारी नदी में गई हुई थी तभी वह नदी के गड्ढे में डूब गई जिससे उसकी मौत हो गई। जब काफी देर तक सोनम घर वापस लौटकर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो उसका शव नदी के गड्ढे मिला। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लेते हुए शव को पीएम हाउस भेजकर मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।