
शिवपुरी। बामौरकलां थाने पहुंचकर अमित गुप्ता द्वारा रिपोर्ट किया कि आरोपीगणों ने मेरे भाई पर प्राणघातक हमला किया है चोंटें आने से उसे जिला अस्पताल मेडीकल कॉलेज झॉसी में ईलज हेतु रेफर करया है फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना बामोरकला में अपराध क्र. 274/18 धारा 307,294,323,324,34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अधीक्षक राजेश हिंगणकर को कल मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि उक्त घटना के आरोपी ग्राम पिपरा में हैं। मुखबिर सूचना पर से पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी गजेन्द्र सिंह कंवर को आदेशित किया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करायें पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एस.डी.ओ.पी. पिछोर आर.पी. मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी बामोरकला उनि. रामराजा तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये स्थान ग्राम पिपरा में दबिश दी, दबिश के दौरान आरोपियों के घर की घेराबंदी कर 4 आरोपियों को पकड़ा नाम पता पूछने पर उन्होन अपना नाम शिवम पुत्र कैलाश विश्वकर्मा उम्र 19 साल ,करतार पुत्र कैलाश विश्वकर्मा उम्र 22 साल, कैलाश पुत्र गोविंद दास विश्वकर्मा उम्र 40 साल, रजमल पुत्र लक्ष्मीचंन्द्र गुप्ता उम्र 37 साल निवासीगण ग्राम पिपरा थाना बामोरकला को विधिवत गिरफ्तार किया व घटना में प्रयुक्त होने वाले खून लगे अलालजर कुल्हाड़ी, लाठी, सरिया जप्त कर माननीय न्यायालय पेश किया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेश पर उन्हे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्पूर्ण पुलिस टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी गई।






Be First to Comment