Press "Enter" to skip to content

पिछोर के पिछडऩे पर केपी सिंह को ठहराया जिम्मेदार, कहा-चौथी बार सरकार बनी तो लगा देंगे विकास की झड़ी

खनियाधाना में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछोर विधानसभा में लंबे समय से कांग्रेस है लेकिन विकास के नाम पर यहां के विधायक ने कुछ नहीं किया पिछोर आज भी विकास के मामले में पिछड़ा हुआ है। हमने इस क्षेत्र के विकास के लिए काम किया, लेकिन यहां के विधायक ने विकास में रोड़े अटकाए। उन्होंने जनता से आव्हान करते हुए कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी का विधायक बनाओं, चौथी बार सरकार बनते ही इस क्षेत्र में विकास की झड़ी लगा देंगे। उन्होंने कहा कि यहां की जनता ने अब भाजपा का जिताने का मन बना लिया है। भाजपा का साथ ही इस क्षेत्र के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!