Press "Enter" to skip to content

इंदिरा ने गरीबी हटाओ का नारा देकर किया गरीबों का शोषण, गरीबों का मजाक उड़ाना कांग्रेस की परंपरा: शिवराज

शिवपुरी। कांग्रेस का विकास से कोई सरोकार नही है, कांग्रेस सिर्फ नारों में विश्वास करती है। इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओं का नारा देकर गरीबों का शोषण किया, गरीबों का मजाक उड़ाना कांग्रेस की परंपरा है। कांग्रेस अगर विकास में विश्वास करती तो आज खनियाधाना और पिछोर विधानसभा विकास के मामले में पीछे नही रहता। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने यह बात रविवार को शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा के खनियाधाना में जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान सभा को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री ने जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि पिछले 14 वर्षों से यह क्षेत्र विधायक की उदासीनता के कारण पिछड़ता है। भाजपा को जिताइए इस क्षेत्र का विकास मेरी जिम्मेदारी होगी। 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की जनआशीर्वाद यात्रा रविवार को शिवपुरी जिले की विधानसभाओं में पहुंची। यात्रा की शुरूआत खनियाधाना से की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान रविवार को सुबह हेलिकाप्टर से खनियाधाना पहुंचे। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि खनियाधाना की भूमि नंदेश्वर जिनालय और चन्द्रशेखर आजाद की कर्मस्थली है। यह भूमि संतों, वीरों और तपस्वियों की भूमि है, जिसे मैं प्रणाम करता हूं। उन्होंने चैथी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का आशीर्वाद मांगा। हेलिपेड पर स्थानीय नेताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान का पुष्पहारों से स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद प्रभात झा उपस्थित थे। 

संबल सर्व समाज के लिए

मुख्यमंत्री ने संबल योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओं का नारा देकर गरीबों के साथ मजाक किया। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गरीबी हटाने का संकल्प लिया है, गरीबों की आमदानी बढ़ाने का संकल्प लिया है। हमने गरीबों को पक्के मकान और आवासहीनों को पट्टों का वितरण किया और यह निर्धारित किया कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ 2022 तक मध्यप्रदेश की धरती पर अब कोई भी बिना मकान के नहीं रहेगा। 
उन्होंने बताया कि संबल योजना में 2 करोड़, 22 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। बिना भेदभाव के इस योजना का लाभ सभी समाज के असंगठित मजदूर, छोटे किसान और छोटे व्यापारियों को मिलेगा। हमने बिना भेदभाव के जनता की सेवा की है। 

स्वागत से अभीभूत मुख्यमंत्री ने मांगा आशीर्वाद

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती लाभ का धंधा बने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खरीफ और रबी की फसलों में लागत का डेढ़ गुना मूल्य निर्धारित किया है। हमनें प्रदेश में अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से 53 हजार करोड़ किसानों को दिया है। किसानों का गेहूं पहले 1735 रुपए क्विंटल बिका था, हमने  265 बढ़ा कर उसे 2 हजार क्विंटल कर दिया। उन्होंने कहा कि किसान भाई चिंता नहीं करें। उन्हें फसल का पूरा उचित दाम दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को परेशानी नहीं आने दूंगा।  कार्यक्रम में स्वागत भाषण  भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने दिया कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र बिरथरे  एवं आभार जगराम सिंह  यादव ने किया  

जन आशीर्वाद यात्रा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी नारायण गुप्ता, किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी, नरेंद्र विरथरे, राघवेंद्र शर्मा, राजू बाथम, प्रीतम लोधी, लोकपाल लोधी, जगराम सिंह यादव, ओमप्रकाश खटीक, देवेंद्र जैन, रमेश खटीक, भैयासाहब लोधी, श्रीमती नवप्रभा पडऱया, भानु जैन, बनवारी लाल श्रीवास्तव, विकास पाठक ओम प्रकाश शर्मा गुरु अशोक खंडेलवाल  आदि मंचासीन रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!