कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम हीरापुर में एक युवक सोबरन गुर्जर पुत्र दुलाजी गुर्जर निवासी हीरापुर की कुए में गिरने से मौत हो गई। बताया जाता है कि उक्त युवक अपने खेत में बने कुए में गिर गया। वह कुए में कैसे गिरा इसकी जानकारी नहीं मिली, लेकिन कुए में उसकी लाश तैरती हुई पाए जाने पर मृतक के परिजनों को इसका पता चला। पुलिस ने मर्ग कायम जांच शुरू कर दी है।







Be First to Comment