Press "Enter" to skip to content

गणेशाब्लेस्ड पब्लिक स्कूल में जिपं सीईओ ने बच्चों को किया मतदान के प्रति जागरुक

शिवपुरी। मतदाता जागरुकता अभियान के तहत आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी राजेश जैन एवं बीआरसीसी अंगद सिंह तोमर शहर के निजी स्कूल गणेशा ब्लेस्ड पब्लिक स्कूल पहुंचे। इस दौरान जिपं सीईओ श्री जैन ने बच्चों को मतदान के प्रति जागरुक करते हुए उन्हें यह बताया कि आप लोग किस तरीके से मतदान में सहयोग कर सकते हैं। हमारे द्वारा बताई जा रही बातों को आपके द्वारा अपने पेरेंट्स, पड़ोसी और भाई बहनों को बतानी है और उन्हें मतदान के प्रति प्रोत्साहित करना है। श्री जैन ने स्कूल में जो बच्चे कैप्टन, वाइस कैप्टन थे उनसे पूछा कि आप किस तरीके से बने हैं इस पर बच्चों ने हाथ उठाकर कहा कि सर हमने इनका सिलेक्शन किया है। श्री जैन ने बच्चों से सिलेक्शन पॉइंट पूछे तो बच्चों ने जबाव देते हुए कहा कि यह सब मधुरभाषी, इंटेलीजेंट, हमसे बेहतर हैं, साथ ही हमसे यह अच्छा व्यवहार करते हैं इसलिए हमने इन्हें चुना है। श्री जैन ने बच्चों से कहा कि ठीक इसी प्रकार आपको चुनाव में जो भी प्रत्याशी खड़े होंगे उनमें से चुनकर देश के निर्माण में सहयोग करना है ताकि देश का समुचित विकास हो सके। इस मौके पर स्कूल संचालक राजेश गुप्ता सहित स्कूल का स्टाफ मौके पर उपस्थित रहा। इस दौरान स्कूल प्रबंधन द्वारा मतदाता जागरुकता संबंधी बैनर भी लगाए गए, मतदाता जागरुता की झांकियां भी बनाई जिनमें बच्चों ने फोटो खिंचाए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!