मां काली के दरबार में हुआ जगराता, जमकर नाचे भक्त

शिवपुरी। नगर के न्यू ब्लॉक स्थित मां काली दरबार में रविवार की रात जागरण का आयोजन किया गया। आगरा, ग्वालियर, मथुरा के गायक कलाकारों ने यहां माता के भजनों की शानदार प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर मौके पर मौजूद महिलाएं और पुरुष जमकर नाचते दिखाइ दिए। जागरण का आयोजन शाम 7 बजे से  शुरू कर दिया गया था जो देर रात तक जारी रहा। इस दौरान माता की भेंटे लोगो का मन मोहती रही। वहीं झांकियो का नजारा भी देखते ही बन रहा था। झांकी के दौरान बजरंगबली, मां काली और राधा कृष्ण की झांकी का शानदार नजारा प्रस्तुत किया गया।  भगवान शंकर का नृत्य भी उपस्थित लोगों के बीच जन चर्चा का वायस बना रहा। कार्यक्रम के दौरान माता के कई भक्त मौजूद थे।