108 CRPF जवान पहुंचे शिवपुरी, संभालेंगे चुनाव में सुरक्षा की कमान

शिवुपरी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीआरपीएफ (दा सेंट्रल आर्मड पुलिस फोर्स) की एक कंपनी शिवपुरी आ गई है। कंपनी में पुलिस अधिकारी सहित 108 जवान हैं। यह कंपनी शिवपुरी जिले की पांचों विधानसभा में चुनाव के दौरान सेवाएं देगी। एसपी ने बताया कि चुनाव को लेकर तैयारियां चल रहीं हैं। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने की कवायद की जा रही है।