किशोरी को लेकर भागा युवक

शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुहासा में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी के पिता ने कल थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी को कोई अज्ञात युवक दोपहर के समय भगाकर ले गया है। उसकी हर संभव स्थान पर तलाश करने के बाद भी कोई पता नहीं चला है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।