Press "Enter" to skip to content

GEETA PUBLIC SCHOOL – स्कूल के बच्चों ने बनाया पॉल्यूशन कंट्रोल टॉवर

प्रदूषण नियंत्रित करेगा यह कंट्रोल टॉवर, आमजन को मिलेगी राहत 
शिवपुरी-बच्चों को किस प्रकार से उनकी प्रतिभा कौशल के प्रति प्रोत्साहित किया जाए और उनके द्वारा किए जाने वाले प्रयोगों को समुचित अवसर प्रदान कर प्रतिभा निखारने का कार्य किया जाए इसे लेकी गीता पब्लिक स्कूल द्वारा समय-समय पर छात्र-छात्राओं को उनके क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस बार गीता पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने ऐसा यंत्र बनाया है जो प्रदूषण बचाव में सहायक होगा। विद्यालय संचालक पवन शर्मा द्वारा दी जानकारी में बताया कि आज पूरी दुनिया के आगे प्रदूषण एक बड़ी समस्या बना हुआ है फैक्टरी व् व्हीकल्स ने जहां वातावरण प्रदूषित किया है वहीं इसके कारण सोसाइटी में कई तरह की जानलेवा बीमारियां फैल रही है, ऐसे में इस प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए जीपीएस के कक्षा 11वीं के छात्र बबीता धाकड़, साक्षी तोमर व कक्षा दसवीं के छात्र संस्कार शर्मा, आर्यन खान और जिज्ञासा जैन ने मिलकर बनाया, यह प्रोजेक्ट इस टावर से जब पोल्यूटेड धुआ निकाला जाता है और हाई वोल्टेज के द्वारा कार्बन व हेवी स्मोक पार्टिकल्स इलेक्ट्रोड में चिपक जाते हैं जिससे हवा को 90 प्रतिशत तक शुद्ध कर देते हैं। 

इस सामग्री का किया इस्तेमाल

इस आधुनिक पॉल्यूशन कंट्रोल टावर निर्माण में जो सामग्री प्रयोग में लाई गई उसमें रेजिस्टेंस, डायोड, वोल्टेज रेगुलेटर, स्टेप डाउन ट्रांसफार्मर, हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मर, पीसीबी, स्मक, पाइप, वुडेन बोर्ड, 555 टाइमर और 11 मॉस्फेट को शामिल कर यह पॉल्युशन कंट्रोल टॉवर बनाया गया। इसम विद्यालय प्रबंधन द्वारा भी बच्चों को हर संभव सहयोग दिया गया। 

कैसे बना 30000 किलो वोल्ट

सबसे पहले हमारे घर में आने वाली सप्लाई को 220 वोल्ट्स 50हट्र्ज को एक स्टेप डाउन ट्रांसफॉर्मर द्वारा 12 वोल्ट 50 हट्र्ज में बदला जाता है जोकि हमने फ्रि कवेंसी जनरेटर को दी है इस फ ्रीक्वेंसी जनरेटर में हमने हाई वोल्टेज ट्रांसफ ॉर्मर लगा रखा है जोकि हाई फ्रि कवेंसी मिलने पर ही काम करता है यहां हमने लगभग 6000 हर्टज तक की फ्रि कवेंसी जनरेट की है जोकि सीधे हाई वोल्टेज ट्रांसफ ॉर्मर को दी जाती है जिससे यह ट्रांसफार्मर 30000 वोल्ट जनरेट करता है इस इलेक्ट्रिसिटी को हम टावर में लगे इलेक्ट्रोड तक पहुंचाते हैं। 

काम करने का तरीका  

पॉल्यूशन कंट्रोल टॉवर चिमनी में एक इलेक्ट्रोड लगाया जाता है जब उसमें से काला धुआं निकलता है धुँए में मौजूद कारबन और हेवी स्मोक पार्टिकल चिमनी में लगे इलेक्ट्रोड से चिपक जाते हैं क्योंकि जो इलेक्ट्रोड है वह पॉजिटिव चार्ज होता है और स्मोक पार्टिकल्स नेगेटिव चार्ज होते हैं जिसके कारण वह अट्रैक्ट हो जाते हैं जिसे हमें पॉल्यूशन फ्री फ्रेश एयर मिलती है। 

कहां कहां उपयोग किया जा सकता है 

इसको सभी तरह की कारखानों जिनमें से धुआं निकलता है या पोललुटेड एयर निकलती है लगाया जा सकता है मोटर व्हीकल्स में लगाने के लिए अभी इस पर कार्य किया जा रहा है क्योंकि वे सब हिलते हैं अथवा हाई वोल्टेज के कारण दुर्घटना हो सकती है। पॉल्यूशन कंट्रोल टावर को बनाने में विद्यार्थियों को यूट्यूब से आइडिया मिला जिसको बनवाने में उनके प्रोजेक्ट टीचर अरुन राजोरे की मदद ली गई। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!