
शिवपुरी। प्रदेशभर सहित जिले में आचार संहिता लागू है और पुलिस एवं प्रशासन पर आचार संहिता का पालन कराने की पूरी जिम्मेदारी है, लेकिन 15 वर्षों से सत्ता में भाजपा काबिज है, भाजपा नेता सत्ता के नशे में इस कदर चूर दिख रहे हैं कि न तो वह आचार संहिता न ही किसी कानून को मानने तैयार होते हैं। इसी तरह का मामला पोहरी विधानसभा में देखने को मिला है, जहां आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते हुए पूर्व विधायक का नाम सामने आया है। हुआ कुछ यूं कि बीती रात्रि पोहरी में बस स्टेण्ड के ठीक सामने ब्लॉक कॉलोनी में भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा था जिसमें जोरशोर से डीजे बजाए जा रहे थे। डीजे की आवाज सुनकर रात्रि करीब 10.30 बजे पोहरी थाने में पदस्थ एक एसआई आरक्षक के साथ मौके पर पहुंचे जब आचार संहिता का हवाला देते हुए एसआई ने डीजे बंद करने की बात कही तो कार्यक्रम में मौजूद भाजपा के एक पूर्व विधायक ने एसआई से अभद्रता करते हुए सीमा लांघ दी। बताया जा रहा है कि विधायक ने एसआई से यह तक कह डाला कि अभी आचार संहिता चल रही है है इसलिए तुम फुदक रहे हो डेढ़ माह रुको जब सरकार बनेगी तो तुम्हारी वर्दी उतरवा दूंगा। एसआई से अभद्रता मामले की जानकारी जैसे ही टीआई पोहरी को लगी तो बताया जा रहा है कि वह भी मौके पर पहुंच गए और विधायक से बोले की क्या देखना है अभी देख लो। इसके बाद पुलिस ने डीजे बंद करा दिया गया। कुल मिलाकर भाजपा के पूर्व विधायक की पुलिसकर्मियों को धमकी देना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
खासबात यह है कि अभी तो भाजपा की सरकार बनी ही नहीं है अगर चौथी बार भाजपा की सरकार बनती है तो इस तरह के नेताओं की गुंडागर्दी को बढ़ावा मिलने की संभावना है क्योंकि लड़ाकू प्रवृत्ति के नेता सत्ता का दुरुपयोग करने से नहीं चूकते।
यहां बता दें कि इससे पहले भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष की गुंडागर्दी का मामला भी सामने आया था।
प्रशासनिक कार्यालय से लेकर निवास भी है कॉलोनी में
यहां बता दें कि जिस कॉलोनी में अभ्रदता का मामला सामने आया है उस कॉलोनी में एसडीएम, तहसीलदार, परियोजना अधिकारी, सीईओ निवास है, वहीं जनपद पंचायत कार्यालय, ग्राम पंचायत कृष्णगंज पंचायत का कार्यालय भी स्थित है।






Be First to Comment